योगी सरकार लगवाएगी बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर छत्र ---सम्मान या सियासत?
योगी सरकार लगवाएगी बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर छत्र ---सम्मान या सियासत?
उत्तर प्रदेश में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 14 अप्रैल को आने वाली जयंती को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। जी सीएम योगी ने आगामी बाबा साहेब की जयंती पर प्रदेश भर की उनकी प्रतिमाओं पर छत्र लगाने का आदेश दिया है जिसको लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। एक तरफ इसे बाबा साहेब के सम्मान और गौरव से जोड़कर देखा जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे चुनावी रणनीति और दलित वोट बैंक की राजनीति बता रहा है।
क्या यह सच में सम्मान बढ़ाने की पहल है या फिर दलित वोट को साधने की सियासी चाल? क्या 2027 के चुनाव से पहले यह एक बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ है? और सबसे बड़ा सवाल—क्या इस कदम से जमीनी हकीकत बदलेगी या सिर्फ प्रतीकों की राजनीति ही आगे बढ़ेगी?
इन्हीं तमाम सवालों पर होगी आज की बड़ी बहस—बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर छत्र “सम्मान या सियासत?”


No Previous Comments found.